बियर की दुकान में चोरी
कोल्हुई। बेलवा बुजुर्ग चौराहे पर शनिवार रात चोरों ने सरकारी बियर की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की बियर चुरा ले गए। रविवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा राजधानी थाना पुरंदरपुर निवासी श्रीधर चौधरी का कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग चौराहे पर सरकारी ठंडी बियर की दुकान है। मालिक के अनुसार दुकान पर ग्राम राजपुर खुर्द निवासी कन्हई मुनीम हैं। शनिवार की रात मुनीम दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखा चार सौ रुपये नकद और लगभग एक लाख साठ हजार रुपये की 60 पेटी बियर चोर चुरा ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई दिलीप शुक्ला ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। संवाद