फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

Mon, 05 Feb 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के दौरान बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अमर उजाला की ओर से दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बाल मेला और बाल उमंग कार्यक्रम के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत उदया पब्लिक स्कूल के बच्चों ने की। ‘भगवा वेशभूषा में सजे बच्चों ने राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी’ गाने पर नृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल को राममय बना दिया। पूरा सभागार जय श्रीराम का जयकारे से गूंज उठा। इसके बाद एसएस एकेडमी स्कूल के बच्चों ने ‘आरंभ है प्रचंड’ गीत पर नृत्य पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में माधव पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ‘अरे रुक जा रे बंदे, अरे थम जा रे बंदे‘ गाने पर प्रस्तुति देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज के छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गायन में नवल्स एकेडमी फुलवरिया की छात्र प्रणव ने राम भजन प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इसके बाद एसएस एकेडमी की कनिष्क श्री अग्रवाल ने ‘गोरखपुर में गोरखनाथ धाम है, जहां की योगी जी का बड़ा ही नाम है’ और महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा आस्था ने ‘फूलों सी सज रही है’ गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें