संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महाराणा प्रताप कन्या इंटर कॉलेज, रामदत्तपुर में दिवाली व बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें दीपक-पॉट सजावट में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कनिष्ठ वर्ग में यूकेजी के अभि प्रथम, मनीष द्वितीय व दिव्यांश तृतीय रहे। माध्यमिक वर्ग में कक्षा दो के दिव्यांशु प्रथम व अर्थव प्रताप सिंह द्वितीय, कक्षा पांच की सिमरन तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में शिखा गौड़, प्रथम, आराध्या द्वितीय एवं नंदिनी निषाद तृतीय रहीं। स्वच्छता एवं सजावट में कनिष्ठ वर्ग में कक्षा पांच को प्रथम स्थान मिला। वरिष्ठ वर्ग में कक्षा सात एवं आठ को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला।
मुख्य अतिथि एमपी महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा श्रीवास्तव व इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या हर्षिता ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।