करीमनगर, चरगांवा स्तिथ एसपीएम पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलों का आयोजन किया गया।
गोरखपुर। करीमनगर, चरगांवा स्थित एसपीएम पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वालीबॉल, कब्बड्डी, खो-खो, रिले रेस, शॉट पुट आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एसपीएम ग्रुप चेयरमैन प्रकाश पांडेय, विद्यालय के निदेशक डाॅ. अमरेंद्र मोहन पांडेय, एसपीएम ग्लोबल अकादमी के डायरेक्टर एसएम पांडेय, प्रधानाचार्य डाॅ. प्रतिभा पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद