संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी किया। इस दौरान बच्चों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। भारत माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ पंकज सिंह ने ध्वजारोहण किया। ग्लोबल ओरियंटल पब्लिक स्कूल पर मुरारी मोहन शाही, राधे कृष्ण इंटर कॉलेज में प्रबंधक पारस यादव, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष कमलेश उर्फ क्रांति सिंह, बघौचघाट थाने पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार अस्थाना, सेंट्रल एकेडमी स्कूल पर प्रबंधक जमशेद, पंचायत भवन मेदीपट्टी पर ग्राम प्रधान उपेंद्र लाल श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय कोईलसवा खुर्द में ग्राम प्रधान रविंद्र कुशवाहा, प्राथमिक विद्यालय रामनगर में ग्राम प्रधान संगम देवी, महाराणा प्रताप इंका कुर्मी में कुलमुख्य राजेंद्र सिंह ने झंडारोहण किया।