फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चित्रकारी कर बच्चाें ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Sat, 11 Nov 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
लिटिल स्टार एकडेमी में रंगोली प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृत करते चेयरमैन प्रोफेसर आरडी रा
विज्ञापन
गोरखपुर। लिटिल स्टार एकेडमी, इंदिरा नगर में दिवाली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गणेश-लक्ष्मी और कुबेर आदि के प्रति श्रद्धाभाव प्रकट किया। साथ ही चित्रों से युक्त अल्पना और अन्य आकर्षक चित्रकारी कर अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन प्रो. आरडी राय और निदेशक डॉ. राहुल राय ने उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाली कक्षा की टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर श्वेता सिंह, महेश नारायण त्रिगुणायत, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें