एम्स के पीडियाट्रिक आईसीयू में मंगलवार को एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बात इतनी बढ़ गई कि परिजनों ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। मौके पर आई पुलिस टीम ने परिजनों को समझा- बुझाकर घर भेज दिया।
बताया जा रहा है कि हंगामे के बाद एम्स के पीडिया वार्ड में भर्ती कुछ बच्चों के परिजन डिस्चार्ज कराने की बात कहने लगे। इस मामले में परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। इस पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों ने समझाया, तब जाकर परिजन माने। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने बताया कि मौत की सूचना मिली थी। इलाज में लापरवाही की बात पूरी तरह से निराधार है। इलाज के लिए आया कोई भी परिजन अपने बच्चे को लेकर एम्स से नहीं गया है।