बताया कि इस मद में 474 करोड़ रुपये की स्वीकृत हो चुकी है। दरअसल, 9.7 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण काम शुरू हो गया है। पिछले दिनों साफ सफाई का काम किया गया था। इस दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, जल निगम लखनऊ के मुख्य अभियंता संजय गौतम, कमिश्नर, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल समेत जल निगम के परियोजना प्रबंधक मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने किया बंधू सिंह पार्क का निरीक्षण
प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने हिंदी बाजार इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान शहीद बंधु सिंह पार्क के पास बनाए जाने वाले मल्टीप्लेक्स भवन के आस पास के क्षेत्र को घूमकर देखा। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और सीएंडडीएस के अधिकारियों को एक महीने के भीतर डीपीआर बनाकर तैयार करवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मौजूद सराफा मंडल के व्यापारियों से भी उनकी राय मांगी।