गोरखपुर। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री कामरेड केएल गुप्ता के नेतृत्व में नवागत मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सहगल का शुक्रवार को स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने रनिंग कर्मचारी एवं विद्युत कर्मचारियों की समस्याओं को सुना।
कर्मचारियों ने मांग की कि नौ घंटे काम करने का समय तय हो, गोरखपुर से माल गाड़ियों का संचालन लखनऊ एवं सीतापुर तक किया जाए और एवं इज्जत नगर व वाराणसी मंडल में मुख्य लोको निरीक्षक के चयन में 30 फीसदी फिक्सेशन न मिलने की शिकायत की।
इस दाैरान इंद्रेश कुमार, एजे अंसारी, विनय कुमार श्रीवास्तव, ओमकार नाथ सिंह, बृजमोहन यादव, शेषमणि, टिंकू गौरव, संजय मालवीय, अशोक त्रिपाठी, विनोद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद