गोरखपुर। सूरत-भुसावल लाइन पर स्थित चलथान-गंगाधर स्टेशनों के मध्य प्रस्तावित सड़क उपरिगामी पुल (आरओबी) के गर्डर निर्माण कार्य के कारण छपरा-सूरत गाड़ी री-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। यह गाड़ी छपरा से 18, 19 एवं 21 अक्तूबर को छपरा से दो घंटे री-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। ब्यूरो