गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 05005 छपरा-अमृतसर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन 23 जून को छपरा से तथा 05506 अमृतसर-छपरा ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन 24 जून को अमृतसर से एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन 23 जून को छपरा से सुबह 10.30 बजे चलकर गोरखपुर से 14.40 बजे छूटकर दूसरे दिन अमृतसर 09.30 बजे पहुंचेगी । वापसी यात्रा में यह ट्रेन 24 जून को अमृतसर से 12.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से 08.45 बजे छूटकर छपरा 13.00 बजे पहुंचेगी । संवाद