फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में मना चेहल्लुम

विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों के 40 दिन पूरे होने पर चेहल्लुम मनाया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कर्बला की सरजमीं पर शहीद हुए पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों का चेहल्लुम सोमवार को अकीदत व सादगी के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने अपने-अपने तरीके से इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। महफिल व मजलिसों में जिक्रे इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद कर लोग गमगीन हो गए। वहीं मरहूम हैदर रजा के घर से मातमी जुलूस निकाला गया। कई जगह जिक्रे शहीद-ए-कर्बला की महफिल में अहले बैत के फजायल बयान हुए।

इमाम हुसैन का मातमी जुलूस निकाला
मुहर्रम में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों के शहीद होने के 40वें दिन चेहल्लुम मनाया गया। इस मौके पर गोरखपुर में मरहूम हैदर रजा के आवास पूरब फाटक मियां बाजार पर इमाम हुसैन के चेहल्लुम की मजलिस हुई। इसमें मौलाना साहब ने इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद किया और बताया कि जुल्म के खिलाफ हमेशा खड़े होना चाहिए, जालिम चाहे जितना भी बड़े से बड़ा आदमी हो उसके सामने झुकना नहीं चाहिए। मजलिस के बाद मातमी जुलूस निकाला गया, जिसमें इमाम हुसैन का अलम-ताबूत उठाया गया। इस मौके पर अंजुमन हुसैनिया के नौजवानों ने सीना जनी किया, जंजीर से मातम किया और नौहा और मर्सिया पढ़ी गई। यह जुलूस मियां बाजार कोतवाली, नखास, रेती होते हुए निकट गीता प्रेस इमामबाड़ा रानी अशरफुन निसा खानम पर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में हर मजहब के लोग शामिल हुए, जुलूस की अगुवाई जनाब वसी रजा ने किया।
विज्ञापन


इमामबाड़ा से अमन का पैगाम देते हुए निकाला जुलूस
गोरखपुर। हजरत इमाम हुसैन के चेहल्लुम के मौके पर अमन का पैगाम देते हुए शहर के प्रमुख इमामबाड़ों का जुलूस निकाला गया। असकरगंज, मिर्जापुर, घासीकटरा, पिपरापुर सहित विभन्न इमामबाड़ा से विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस जाफरा बाजार पहुंचा तो इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के लोगों ने जिलाध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद की अगुवाई में मुतवल्लियों का इस्तकबाल किया। इसमें बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

दुआ और फातिहा कर किया याद
गोरखपुर। शहीदे कर्बला के 40वें के मौके पर मस्जिदों, घरों व इमाम चौकों पर इसाले सवाब के लिए कुरआन ख्वानी, फातिहा व दुआ ख्वानी हुई। जाफरा बाजार स्थित कर्बला पर अकीदतमंद फातिहा पढ़ते नजर आए। अकीदतमंदों ने घरों में कुरआन-ए-पाक की तिलावत की। अल्लाह व रसूल का जिक्र किया। दरूदो सलाम पढ़ा। नायब काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने बताया कि दसवीं मुहर्रम को हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत हुई। इमाम हुसैन का मकसद दुनिया को दिखाना था कि अगर इंसान सच्चाई की राह पर साबित कदम रहे और सहनशीलता का दामन न छोड़े तो उसे कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है। आज इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों को पूरी दुनिया याद कर रही है, वहीं जालिम यजीद की हुकूमत का नामोनिशान तक बाकी नहीं है।

सेमिनार के जरिए किया याद
गोरखपुर। हजरत इमाम हुसैन वह उनके 72 साथियों ने जो कर्बला के मैदान में शहादत दी, उसे चेहल्लुम के पाक मौके पर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की ओर से जाफरा बाजार में सेमिनार आयोजित किया गया। हजरत इमाम हुसैन सबके हैं विषय पर आयोजित इस सेमिनार की अध्यक्षता कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने की। मुख्य अतिथि हजरत कारी जमील अहमद मिस्बाही और विशिष्ट अतिथि मौलाना तामीर अहमद अजीज रहे। कार्यक्रम का संचालन कमेटी के महासचिव हाजी सोहराब खान ने किया। इस दौरान वक्तओं ने इमाम हुसैन की जिंदगी और उनकी कुर्बानी पर रोशनी डाली। इस मौके पर वसीम इकबाल, जुबेर अहमद, मोहम्मद मतीनउद्दीन अहमद, शकील शाही, कबीर अली सहित तमाम लोगों उपस्थित थे।
विज्ञापन


00000000000

शीश महल दरगाह पर अकीदत के साथ मना चेहल्लुम
गोरखपुर। जाफरा बाजार स्थित शीश महल दरगाह में ऑल इंडिया उर्स कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान, प्रमुख महासचिव मुर्तजा हुसैन रहमानी एवं महासचिव असरार आलम की मौजूदगी में चेहल्लुम मनाया गया। हजरत सैयद गाजी मोमिन शीश अली शाह (रअ) के शीश महल दरगाह पर गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी की देखरेख में चादर पेश कर नियाज-फातिहा की गई। इसके बापद वक्ताओं ने इमाम हुसैन की जिंदगी पर रोशनी डाली। इस मौके पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, असरार आलम, अतहर आलम, गौहर अली, एजाज गोरखपुरी, फैसल अंसारी, एडवोकेट नफीस अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें