फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: गोरखपुर में मॉल और बाजारों में की चेकिंग, होटलों में ठहरे लोगों की ली जानकारी

Mon, 22 Jan 2024 12:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कैंट प्रभारी रणधीर मिश्रा ने रेलवे स्टेशन व आसपास के होटल, धर्मशाला में ठहरे लोगों के बारे में जानकारी ली और पते का सत्यापन भी किया। सीओ एलआईयू मॉल के सिनेमाघर में जाकर डॉग स्क्वाड के साथ चेकिंग की है। जीआरपी ने ट्रेनों में एक-एक सामान की जांच की।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त करते आपीएफ और जीआरपी के जवान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुलिस ने रविवार को भी शहर के सभी प्रमुख स्थानों, मंदिर, मॉल, रेलवे स्टेशन की चेकिंग की। होटलों में जाकर पुलिस ने ठहरे लोगों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


डीआईजी आनंद कुलकर्णी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने गोरखनाथ में पैदल गश्त कर सुरक्षा का एहसास कराया और संदिग्धों की चेकिंग की। इसके बाद डॉग स्क्वाड के साथ रेलवे स्टेशन पर भी अफसर गए थे। कहीं पर भी कोई संदिग्ध नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इसे लेकर जिला पुलिस अलर्ट पर है। रविवार को एक बार फिर डीआईजी, एसएसपी समेत सभी अफसर सड़कों पर उतरें और जांच पड़ताल कर सुरक्षा का जायजा लिए।
विज्ञापन


कैंट प्रभारी रणधीर मिश्रा ने रेलवे स्टेशन व आसपास के होटल, धर्मशाला में ठहरे लोगों के बारे में जानकारी ली और पते का सत्यापन भी किया। सीओ एलआईयू मॉल के सिनेमाघर में जाकर डॉग स्क्वाड के साथ चेकिंग की है। जीआरपी ने ट्रेनों में एक-एक सामान की जांच की। प्लेटफार्म पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। निरीक्षण के क्रम में डॉग स्क्वॉड द्वारा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध स्थानों एवं वस्तुओं की चेकिंग की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें