फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी, तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
उरुवा बाजार में प्राइमरी पाठशाला में लगाए थे पंजीकरण कैंप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उरुवा बाजार (गोरखपुर)। इलाके के पहाड़पुर और हमीदपुर के प्राइमरी पाठशाला में कैंप लगा कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर जालसाजी करने का मामला सामने आया है। आरोपी तीन युवकों को उरुवा पुलिस शुक्रवार को पकड़ कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, उरुवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शुक्रवार को तीन युवक आए और गांव की आशा को झांसे में लेकर कहा कि हम लोग आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला और कन्या दान जैसी सरकारी लाभकारी योजनाओं का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। गांव के लोगों को बुला लो।
विज्ञापन

तीनों ने पहाड़पुर व समदपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक से कुर्सी-मेज लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का फोटो लगा बैनर लगाकर रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ लग गई। जब इसकी जानकारी पहाड़पुर के प्रधान हसनरजा को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की।
उन्होंने बीडीओ से जानकारी ली तो उन्होंने कहा इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने भी ऐसी व्यवस्था से इन्कार किया और आशा को डांट लगाई। प्रधान ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाकर तीनों युवकों को उनके हवाले किया। लोगों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूले गए रुपये वापस करवाए।
विज्ञापन

इसके पूर्व इस टीम के लोगों ने विकास खंड के बौरडीह गांव में कई लोगों से रुपये वसूल चुके हैं। बीडीओ रघुनाथ सिंह का कहना है कि इस तरह के रजिस्ट्रेशन के अधिकार की कोई व्यवस्था सरकार की तरफ से या ब्लॉक की तरफ से नहीं है। यह पूरी तरह से फ्राड है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें