फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मौसम में बदलाव बना रहा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों और बच्चों को

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। ऐसे में लोगों को कुछ दिनों तक खास ख्याल रखने की जरूरत है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा एलर्जी के मरीजों को भी इस बदलाव से परेशानी हो रही है।
बृहस्पतिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोगों में सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या ज्यादा थी। ओपीडी में फिजिशियन डॉ. बीके सुमन व डॉ. राजेश कुमार सुबह से ही मरीज देख रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव आने के चलते शुगर, ब्लड प्रेशर, एलर्जी आदि के मामले बढ़ जाते हैं। इधर दो दिन से रात के तापमान में कमी आई है, लेकिन लोग अभी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है। सुबह-शाम सिहरन हो रही है। ऐसे में जिन लोगों की इम्युनिटी मजबूत नहीं है, वे बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. बीके सुमन ने बताया कि ओपीडी में 60 साल से अधिक उम्र के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें से किसी का शुगर लेवल बढ़ा है तो किसी का पाचन तंत्र गड़बड़ है। सलाह दी जा रही है कि सुबह-शाम टहलने जा रहे लोग ठंड से बचाव का ख्याल रख कर घर से निकलें। अचानक बदला तापमान हृदय रोग के लिए भी खतरनाक है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें