फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: आज बदरी छाने और बूंदाबांदी के आसार, चल सकतीं हैं तेज हवाएं

Thu, 01 Feb 2024 10:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बादल छाए रहने और दिन में एक से दो बार हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना जताया गया है। इसके बाद शुक्रवार से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
धूप खिलने पर पढ़ाई के साथ मस्ती करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। उधर, बुधवार को दिन में चटक धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते पिछले एक माह से कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों को राहत मिली है।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बादल छाए रहने और दिन में एक से दो बार हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना जताया गया है। इसके बाद शुक्रवार से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें