फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बीसीए पाठ्यक्रमों को कुलाधिपति की मंजूरी

Wed, 28 Aug 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएस एआई, बीसीए आईओटी, बीसीए मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस के लिए चल रहा आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से स्ववित्तपोषित योजना के तहत प्रस्तावित एमएस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बीसीए (मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस) और बीसीए (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) पाठ्यक्रम को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति मिल गई है।
नाईलेट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के साथ संयुक्त रूप से संचालित होने वाले एमएस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में 33, बीसीए (मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस) और बीसीए (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) दोनों में 66-66 सीटें हैं। बीसीए कोर्सेज के लिए न्यूनतम अर्हता इंटरमीडिएट है जबकि एमएस के लिए न्यूनतम अर्हता बीटेक, बीसीए या एमसीए है। इन सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्या परिषद एवं कार्य परिषद की संस्तुति के आधार पर प्रस्तावित पाठ्यक्रमों पर कुलाधिपति ने अनुमति प्रदान की है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि हम पूर्वांचल के युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभप्रद इन पाठ्यक्रमों को उच्चतम गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए पहले ही कुलाधिपति की ओर से स्वीकृति मिल गई है। इन पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें