फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जन्माष्टमी के दिन 26 को बारिश की संभावना...अभी छाए रहेंगे बादल

Sat, 24 Aug 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सक्रिय एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण के चलते 26 को बारिश की संभावना
विज्ञापन

- शुक्रवार को सुबह छाए रहे बादल पर दिन में तीखी धूप ने किया परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम विभाग ने पश्चिमी बंगाल के उत्तरी भागों में शुक्रवार की सुबह एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने का दावा किया है। जिसके चलते गोरखपुर और आसपास इलाकों में जन्माष्टमी के दिन 26 अगस्त को बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, इस दौरान दो-तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है। उधर, शुक्रवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप लोगों को परेशान करने लगी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी पश्चिमी बंगाल के उत्तरी भागों और आसपास के इलाकों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिमी बंगाल के उत्तरी भागों और पूर्वाेत्तर झारखंड के आसपास के इलाकों के पास पहुंच गया है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके पश्चिमी की ओर बढ़ने के चलते दो-से तीन दिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ पहुंचने का अनुमान है। इसके चलते बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में दाे डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें