संयुक्त अभियान के दाैरान पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारी।
गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर, बाघगाड़ा (रामगढ़ताल) क्षेत्र में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। अभियान में पांच वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई, जबकि दो वाहनों से हूटर हटाए गए। ड्रंकन ड्राइविंग के मामले में 12 व प्रेशर हॉर्न के प्रयोग पर 37 वाहनों का चालान किया गया। ओवरलोड तीन वाहनों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ (प्रशासन) अरुण कुमार ने बताया कि इस तरह के संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे।