फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एसएसपी कार्यालय के सामने से गाड़ी न हटाने पर 55 सौ का चालान

Wed, 22 Nov 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। एसएसपी कार्यालय के सामने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर होमगार्ड पर रौब गांठना युवक को महंगा पड़ा। होमगार्ड व ट्रैफिक दीवान से बहस की जानकारी होने पर एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। गाड़ी में महिला और बच्ची होने पर पुलिस ने 5500 का चालान करने की कार्रवाई के बाद छोड़ दिया।

एसएसपी कार्यालय के सामने जाम न लगे। इसलिए मेन गेट के बाहर यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए जाते हैं। मंगलवार की दोपहर लग्जरी कार सवार युवक पहुंचा। उसने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दी। होमगार्ड ने हटाने को कहा तो वह बहस करने लगा। तभी दीवान धर्मेंद्र सिंह पहुंचे और उन्होंने गाड़ी नहीं हटाने पर चालान काटने को कहा तो युवक रौब गांठने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने वाहन का नो पार्किंग में पांच सौ रुपये और गलत नंबर प्लेट होने पर पांच हजार का चालान काटकर जुर्माना भरने को कहा। बाद में युवक वहां से चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें