फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 20 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-काफी दिनों से हो रही थी शिकायत, आरोपी देवरिया जिले का रहने वाला है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के चकबंदी क्षेत्र चौतरवा के लेखपाल अमरनाथ को विजलेंस टीम ने बुधवार को मोहनापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हालांकि मौके पर टीम को देख आरोपी लेखपाल भागने की सोच ही रहा था कि विजलेंस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। अचानक पहुंची टीम को देख भीड़ इकट्ठा होने लगी। टीम ने आरोपी लेखपाल को थाना पुरंदरपुर ले गई।
आरोपी चकबंदी लेखपाल की शिकायत मिलने पर बुधवार दोपहर में उप्र सतर्कता अधिष्ठान की गोरखपुर की ट्रैप टीम पहुंची। टीम प्रभारी इंस्पेक्टर शिवाजी राव, इंस्पेक्टर राम उजागिर, इंस्पेक्टर हौसिला प्रसाद समेत अन्य कर्मी नौतनवा तहसील के अमरनाथ प्रसाद, चकबंदी लेखपाल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। चकबंदी लेखपाल अमरनाथ प्रसाद निवासी ग्राम पटना थाना लार जनपद देवरिया का रहने वाला है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
शिकायतकर्ता रामजी यादव निवासी मल्हनी फुलवरिया ने 13 अगस्त को प्रार्थनापत्र पुलिस अधीक्षक, उप्र सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर को दिया था। उनकी भूमि ग्राम गुजरवलिया शंकर मिश्र थाना कोल्हुई में स्थित है, जिसकी चकबंदी प्रक्रिया चार वर्षों से चल रही है। उसका पुराना गाटा संख्या-325 व रकबा 406 हेक्टेयर था, जिसका नया गाटा संख्या-260 आवंटित हुआ, जिसे पूरब रकबे से 12 एयर की कटौती के बाद रकबा 394 आवंटित हुआ, जिसे सुधार कराने के लिए सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय ग्राम चौतरवा जनपद महराजगंज में जाकर संबंधित लेखपाल अमरनाथ प्रसाद से मिला, तो रकबा पूरा कर चिह्नित करने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें