भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही शिवमंदिर पर जलाभिषेक करने आई महिला की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल क्षेत्र के मानबेला निवासी पूनम सिंह जलाभिषेक करने गई थीं। इसी बीच गले से सोने का चेन चोरी हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहयोग से करीब छह संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ब्यूरो