फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेयर और वार्ड प्रत्याशियों की जीत पर भाजपा में जश्न

Sun, 14 May 2023 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मेयर सीट पर जीत हासिल करने के साथ ही पार्टी के 43 पार्षदों के विजय पर भाजपा में जश्न का माहौल है। पार्टी नेताओं ने जीत पर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। पार्टी पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्र संगठन का आभार जताया है।
विज्ञापन


पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा नेता डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी। कहा, मुख्यमंत्री के निर्देशन में नगर निकाय की नई टीम सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। भाजपा नेता व नेत्र चिकित्सक डॉ. वाई सिंह ने मेयर पद पर जीत पर बधाई दी। बोले, शहर को सुंदर और साफ सुथरा रखते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता मुहिम को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे। भाई संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने मंगलेश श्रीवास्तव को जीत पर बधाई दी। इस दौरान डॉ. रूप कुमार बनर्जी, राकेश मोहन काशी, अनूप लाल, प्रगति श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, डॉ. सत्येंद्र जैन, निवर्तमान मेयर सीताराम जायसवाल, राहुल श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
-


व्यापारियों ने नवनिर्वाचित मेयर को दी बधाई
- शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने वाले नए मेयर मंगलेश श्रीवास्तव को शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने बधाई दी है। संगठनों ने बैठक कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


चेंबर ऑफ ट्रे़डर्स की बैठक में अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि चुने गए नए मेयर से सभी को उम्मीद है कि वो शहर के विकास के नए आयाम लिखेंगे। इस दौरान अशोक जालान, हिमांशु अग्रवाल, सुधीर केसरवानी, मनीष चांदवासिया, कृष्ण गोपाल गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने जीत की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विजय सिंघानिया, गुलजारी लाल यादव, सुहेब अहमद, मोनू अग्रहरि, राहुल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र दूबे और मंत्री आलोक चौरसिया ने भालोटिया मार्केट में बैठक कर शुभकामनाएं दीं। सराफा मंडल पदाधिकारियों ने हिंदी बाजार के सराफा भवन में बैठक की। संरक्षक पकंज गोयल और अध्यक्ष गणेश वर्मा ने मंगलेश श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें