गोरखपुर जिले में रामगढ़ ताल स्थित नौकायन पर सोमवार को क्रिसमस के दिन पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम को लेक क्वीन क्रूज से सैर कर लोगों ने त्योहार का आनंद उठाया। वहीं, दोपहर से ही जेट्टी पर पहुंचकर छोटी नाव व स्टीमर से ताल का सैर किया। लेक क्वीन क्रूज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोग दिन भर सेल्फी लेते दिखे।