शहर की 28 कॉलोनियों में हो चुके हैं 11 हजार से अधिक कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम की 28 कॉलोनियों में 15 सितंबर तक सीवर के हाउस कनेक्शन का मौका है। अधिशासी अभियंता जल निगम आरएन सिंह ने बताया कि इन कॉलोनियों में 11 हजार से अधिक आवासों में कनेक्शन पहले ही दिए जा चुके हैं। बची कॉलोनियों में कनेक्शन के लिए लोगों के पास मौका है।
अमृत योजना के अंतर्गत गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए-1 दक्षिणी भाग के अंतर्गत स्वीकृत डीपीआर के मुताबिक, आवास विकास कॉलोनी, विशुनपुरवा, गोरक्षनगर, शिवपुरी, अभिषेकनगर, मालवीय नगर, प्रकृतिनगर, पंचवटीनगर, न्यू कॉलोनी सिंघडि़या, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, सिंघडि़या, रानीडीहा, कमलेशपुरम, आदर्शननगर, प्रज्ञापुरम, श्रवणनगर, मुलायमनगर, प्रीति विहार, वसुंधरा नगर, महेरवा की बारी, वीर बहादुरपुरम, महादेवपुरम, चाणक्यपुरी, रामपुर, बसंत विहार, धोबी टोला, दिव्यनगर, दिव्यनगर विस्तार, बसेरा कॉलोनी एवं ढिबिया में हाउस कनेक्शन का काम पूरा किया जा चुका है। उसके बाद भी कोई वंचित है तो 15 सितंबर तक अधिशासी अभियंता निर्माण खंड उत्तर प्रदेश, जल निगम नगरीय, निकट चिड़ियाघर के कार्यालय में आवेदन कर सकता है।