आईसीएससीई ने 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट और इप्रुवमेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कंपार्टमेंट के लिए विद्यार्थी 19 जून से 23 जून तक आवेदन फार्म भर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने 500 रुपये फीस निर्धारित की है। साथ ही इंप्रुवमेंट के लिए भी विद्यार्थी 19 जून से 23 जून तक फार्म भर सकते हैं। इसके लिए लिए बोर्ड ने एक हजार रुपये फीस निर्धारित की है।
गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि दोनों ही बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा परिणाम सुधार के लिए शेडयूल जारी कर दिया है। विद्यार्थी समय से आवेदन कर अपना संदेह दूर कर सकते हैं।