फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : आज से शुरू होगी प्रायोगिक परीक्षा

Mon, 01 Jan 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 14 फरवरी तक चलेगी सीबीएसई स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं का आंतरिक मूल्यांकन व 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। इसको लेकर स्कूलों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा पहली जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगी।
प्रायोगिक परीक्षा को लेकर बोर्ड पहले ही गाइडलाइन जारी कर चुका है। जिसके तहत बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा के अंक अपलोड करते समय प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से पूरी सावधानी बरतने को कहा है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि गलती होने पर उसमें बदलाव नहीं होगा। गाइडलाइन का अनुपालन न करने वाले स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा रद्द करने का अधिकार बोर्ड के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं के आंतरिक मूल्यांकन के लिए बोर्ड बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति नहीं करेगा। साथ ही इसके लिए बोर्ड की तरफ से उत्तर पुस्तिकाएं भी नहीं भेजी जाएंगी, बल्कि इसकी व्यवस्था स्कूलों को अपने स्तर से करनी होगी। जबकि 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से बाहरी परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जो सभी स्कूलों में परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें