फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : शुरू हुई बोर्ड परीक्षा, पहले दिन 99 प्रतिशत उपस्थित

Wed, 18 Feb 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

– 33 केंद्रों पर हुई सीबीएसई की परीक्षा

गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं जिले में सोमवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।
सिटी कॉर्डिनेटर सुनीता कोहली ने बताया कि जिले में कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह हाईस्कूल की गणिता की परीक्षा के लिए निर्धारित समय से परीक्षार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। परीक्षा में लगभग 99 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि एक प्रतिशत विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। अगली परीक्षा अंग्रेजी की है।


परिक्षार्थियों से बातचीत

पहला पेपर था, ये काफी अच्छा हुआ है। पहले तो थोड़ी घबराहट हो रही थी लेकिन फिर पेपर मिलने के बाद सब अच्छे से हो गया।
- नेहा गुप्ता, परीक्षार्थी



पहला पेपर मैथ्स का था पहले से ही घबराहट हो रही थी। साथ ही बोर्ड परीक्षा के लिए काफी उत्सुक भी थी। पेपर बहुत अच्छा हुआ है।
- रिया श्रीवास्तव, परीक्षार्थी


पहले पेपर की परीक्षा में सवाल अच्छे थे। उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही सभी पेपर होंगे।
- समर्थ , परीक्षार्थी

तैयारी तो काफी अच्छी हुए थी, उस हिसाब से पेपर थोड़ा कठिन था। ओवरऑल पेपर अच्छा हुआ है।
- ऋषभ सिंह, परीक्षार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें