प्रवेश पत्र में नहीं कर सकेंगे खेल
प्रवेश पत्र में बोर्ड ने क्यूआर कोड भी दिया। इसे स्कैन करते ही विद्यार्थी व स्कूल का नाम सामने आ जाएगा। ऐसे में यदि किसी विद्यार्थी ने इसमें खेल करने का प्रयास किया तो वह पकड़ा जाएगा। बोर्ड ने साफ किया है कि यदि परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई और कोई विद्यार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने पाया जाता है तो उसके विरुद्ध अनुचित साधन गतिविधियों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। बोर्ड ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा है कि इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किए गए फर्जी वीडियो और संदेशों पर विश्वास न करें और न अफवाहें ही फैलाएं।
सिटी कोआर्डिनेटर अजीत दीक्षित ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के जिले के 28 केंद्रों पर होगी। बोर्ड ने प्रवेशपत्र जारी कर दिया है। इसे स्कूलों द्वारा संबंधित विद्यार्थियों को वितरित किया जाएगा। प्रवेशपत्र पर बोर्ड ने आवश्यक निर्देश दिए भी दिए हैं। इससे विद्यार्थी जरूर पढ़ लें।