फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे अफसर, कर्मचारी के अलावा ठेकेदार के घर पहुंची सीबीआई- पहले 6 लोगों से हो चुकी है पूछताछ

Sun, 02 Jun 2024 10:57 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

रेलवे के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक केसी जोशी की गिरफ्तारी के मामले में करीब नौ महीने बाद सीबीआई टीम फिर सक्रिय हो गई है। शनिवार को मामले से जुड़े कुशीनगर निवासी और तिरुवनंतपुरम में तैनात डिप्टी मैनेजर के अलावा गोरखपुर में रहने वाले ठेकेदार के भाई और एक रेलवे ठेकेदार से पूछताछ की। चर्चा है कि टीम दो दिन से शहर में है। इस बीच छह लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन


गोरखपुर डिपो में मंडल उप महाप्रबंधक रहे कुशीनगर के पटखौली निवासी रितुराज सिंह का वर्ष 2022 में तिरुवनंतपुरम तबादला हो गया था। एक ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई ने र 12 सितंबर 2023 को प्रमुख मुख्य - सामग्री प्रबंधक केसी जोशी को घूस - लेते गिरफ्तार किया।

जांच शुरू होने के बाद रेलवे बोर्ड ने अनिवार्य सेवानिवृत दे दी। कुछ दिन बाद लेखा अनुभाग से एक कर्मचारी की गिरफ्तारी हुई थी। उरुवां क्षेत्र के कुरावल गांव में चिलुआताल करीम नगर से वोट डालने गए रेलकर्मी को शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गाड़ी से पहुंचे लोग साथ ले गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेलकर्मी के घर पुलिस पहुंची तो पता चला कि सीबीआई टीम उसे करीम नगर स्थित घर ले गई है। देर शाम पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। चर्चा है कि रेलकर्मी रेलवे कारखाना में कार्यरत है। वहीं सीबीआई टीम ने एक कर्मचारी को ले जाकर स्टोर के एक केबिन का ताला खुलवाकर कुछ रिकॉर्ड कब्जे में लिए।

रितुराज के घर तीन घंटे तक जुटाई जानकारी
कुशीनगर के पटखौली निवासी रेलवे अधिकारी रितुराज सिंह के घर शनिवार को पहुंची सीबीआई टीम ने उनकी मां से संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई। रितुराज तिरुवनंतपुरम में तैनात हैं। इससे पहले गोरखपुर डिपो में मंडल उप महाप्रबंधक के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें