सेमरियावां/लोहरौली। दुधारा थाना पुलिस ने दो किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी व क्रय-विक्रय की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने मंगलवार को उसरा शहीद पुलिया के पास आजाद अहमद पुत्र नवीउल्लाह गांव मुड़ाडीहा खुर्द थाना दुधारा को दो किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय भेज दिया गया। बताया कि आरोपी पर पहले से ही कई केस दर्ज हैं। संवाद