फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शाहपुर में फिर आए पशु तस्कर, पुलिस ने घेराबंदी तो हो गए फरार- गोलीबाजी की भी चर्चा

Thu, 11 Apr 2024 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस। सांकेतिक - फोटो : iStock
विज्ञापन
शाहपुर इलाके में एक बार फिर सोमवार रात तस्करों ने पशुओं को लादने की कोशिश की, लेकिन इस बार पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी। हालांकि पशु तस्कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भागते समय बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। एक तस्कर के पैर में चोट लगने की बात भी सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन


दरअसल, छह अप्रैल को तस्करों ने शाहपुर इलाके में पथराव कर एक युवती को घायल कर दिया था, जिसके बाद से ही पुलिस चौकन्ना हो गई है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर काॅलोनी स्थित आंबेडकर स्कूल के पास सोमवार की रात 12:30 बजे पिकअप से आए पशु तस्कर वाहन लगाकर पशु लाद रहे थे।

खटपट की आवाज होने पर मोहल्ले के लोग जग गए और शोर मचाने लगे। कुछ ही देर में मोहल्ले के कई लोग एकत्र हो गए। लोगों को एकजुट होता देखकर तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया। इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


सूचना पाते ही सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह की अगुवाई में अलग-अलग टीमें घेराबंदी करने लगीं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर पशु छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने भी पीछा किया, लेकिन तस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

तस्कर गाड़ी लेकर गुलरिहा थाना होते हुए नहर पकड़कर महराजगंज सीमा क्षेत्र की तरफ फरार हो गए। राप्तीनगर के रहने वाले मनीष, संजय सिंह, सुरेश, गोलू ज्वेल आदि ने बताया कि तस्कर हॉफ पैंट, टी-शर्ट पहने हुए थे। शोर मचाने और भिड़ को देख वे पशु नहीं लाद पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें