फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में दो अवैध अस्पताल और एक पैथोलॉजी सेंटर पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Mar 2023 01:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एडिशनल सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने कैंट पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि 22 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीम सिटी मजिस्ट्रेट के साथ रुस्तमपुर स्थित डायमंड हॉस्पिटल और उसी परिसर में चलने वाले दुलारी डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की।
 
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में अवैध अस्पतालों के खिलाफ फिर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई। अवैध तरीके से संचालित कैंट इलाके के डायमंड हॉस्पिटल, दुलारी डायग्नोसिस्ट सेंटर और गुलरिहा के एमकेसी सेवा संस्थान उर्फ सिया मेटरनिटी हॉस्पिटल पर केस दर्ज किया गया। एसीएमओ की तहरीर पर कैंट और गुलरिहा थाने की पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस जालसाजी और मेडिकल एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही। उधर, गुलरिहा के अस्पताल को भी सील कर दिया गया। अन्य दोनों पहले ही सील किए गए थे।

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाने में एडिशनल सीएमओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने दी तहरीर में लिखा है कि 25 फरवरी की शाम तीन बजे एडीएम सिटी और एसीएमओ ने गुलरिहा इलाके मोगलहा स्थित एमकेसी सेवा संस्थान उर्फ सिया मेटरनिटी सेंटर का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


इस दौरान में नौ बेड का एक हॉस्पिटल ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के साथ संचालित मिला। जांच के दौरान हॉस्पिटल में रामस्वरूप निवासी महुआतार के पथरी का ऑपरेशन चल रहा था। जबकि, महराजगंज श्यामदेउरवा की साजिया, सुहेता देवी के बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था।

 

विज्ञापन

वहीं, शीला सहित चार अन्य मरीज भर्ती मिले। टीम ने जब अस्पताल की जांच की तो अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई भी अभिलेख नहीं दिखाया जा सका। न ही अस्पताल में कोई स्थायी डॉक्टर मौजूद मिला। वहीं, रिसेप्शन काउंटर पर प्रदीप नामक युवक मिला, जिसने बताया कि एमकेसी सेवा संस्थान के मालिक योगेश चतुर्वेदी हैं।

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भर्ती मरीजों को तुरंत डिस्चार्ज करने के निर्देश देकर अवैध हॉस्पिटल को सील कर दिया। अब पुलिस ने रिसेप्शनिस्ट प्रदीप और हॉस्पिटल संचालक योगेश चतुर्वेदी के खिलाफ जालसाजी और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 15(3) में केस दर्ज किया है।

उधर, एडिशनल सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने कैंट पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि 22 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीम सिटी मजिस्ट्रेट के साथ रुस्तमपुर स्थित डायमंड हॉस्पिटल और उसी परिसर में चलने वाले दुलारी डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की।

जांच के दौरान अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। कुछ मरीज भर्ती मिले, जिनका ऑपरेशन हुआ था। जबकि, जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद हनुमान मौर्या की ओर से अस्पताल का कोई भी कागजात नहीं दिखाया जा सका। जिसके बाद टीम ने मरीजों को डिस्चार्ज कर अस्पताल सील कर दिया। अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक पर केस दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें