फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरकारी नौकरी और जमीन के नाम पर ठगी करने वालों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज में सरकारी नौकरी और चौरीचौरा में जमीन के नाम पर हुई है जालसाजी
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में सरकारी नौकरी व जमीन के नाम पर फिर जालसाजी के मामले सामने आए हैं। चौरीचौरा पुलिस ने जमीन का फर्जी मुआहिदा वय करके 15 लाख रुपये हड़पने के मामले में भटगांवा निवासी सूरज, उनके पिता जय प्रकाश, कुशीनगर के हाटा कोतवाली के पिपरा कपूर निवासी नथुनी, भगवंत व गिरधरगंज के राजेश पर केस दर्ज किया है। वहीं बड़हलगंज पुलिस ने फैजाबाद निवासी रविंद्र पर केस दर्ज किया है।
सरदार नगर प्रतिनिधि के मुताबिक, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के न्यू शिवपुरी काॅलोनी निवासी अतुल यादव को जमीन की आवश्यकता थी। उनके परिचित राजेश ने चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भटगावां निवासी सूरज से मुलाकात कराई। सूरज ने बताया कि रामपुर बुजुर्ग निवासी जय प्रकाश 0.292 हेक्टेयर जमीन बेच रहे हैं। जय प्रकाश से 30 लाख रुपये में जमीन का सौदा हुआ। इसके बाद अतुल ने रामगढ़ताल के सिद्धार्थपुरम काॅलोनी निवासी जितेन्द्र सिंह को साथ मिला लिया। एडवांस के रूप में सूरज ने अपने मामा भगवंत कुमार के नाम से एक लाख रुपये का चेक लिया। इसके बाद नौ व पांच लाख रुपये का दो चेक दिया। 10 फरवरी 2021 को जय प्रकाश ने अतुल यादव को मुआहिदा वय कर दिया। बाकी के पैसे लेकर जब जमीन का बैनामा कराने गए तो जय प्रकाश ने कहा कि हमें जमीन नहीं बेचना है। जब उसे कागज दिखाया तो उसने कहा यह व्यक्ति कोई और है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला नौकरी के नाम पर जालसाजी का आया है। बड़हलगंज बाछेपार निवासी धीरज यादव ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि मेरे दोस्त का मित्र फैजाबाद का रहने वाला रविंद्र कुमार मिश्रा ने बहन को नौकरी दिलाने का वादा किया। उसने तीन लाख रुपये ले लिया, लेकिन नौकरी नहीं मिली। अब रुपये वापस मांगने पर धमकी देता है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें