फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉक्टर से धक्का-मुक्की करने वाले चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौरीचौरा सीएचसी पर हुई थी घटना, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा (गोरखपुर)। सीएचसी पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्येन्द्र कुमार से ड्यूटी के दौरान कक्ष में घुसकर गाली गलौज, धक्का-मुक्की करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मुंडेरा बाजार निवासी मुकेश खेतान, उनके भाई मनोज खेतान, मनीष खेतान व भतीजा हर्ष खेतान को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, डॉ. सत्येन्द्र कुमार सोमवार शाम आकस्मिक ड्यूटी पर थे। डॉक्टर का आरोप है कि मुंडेरा बाजार निवासी मुकेश खेतान व इनके भाई मनोज खेतान, मनीष खेतान व भतीजा हर्ष खेतान पुत्र मनोज खेतान मेरे कक्ष में घुसकर गाली गलौज करते हुए मेरे साथ धक्का-मुक्की किए और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी का सीएचसी के नजदीक दवा की दुकान भी है। आरोपियों ने डॉक्टर को सीएचसी से हटवाने का धमकी दी है। घटना के बाद अस्पताल के लोग भयभीत हैं। सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर सर्वजीत प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें