फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागदार खाकी: गोरखपुर के जिस थाने में थे चौकी इंचार्ज, उसी थाने में केस दर्ज- अब पुलिस ने जांच भी शुरू की

Wed, 06 Mar 2024 07:53 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जमीन विवाद में एक पार्टी के मददगार बनकर जबरन मकान में घुसकर सामान फेंकने व छेड़खानी के आरोप में पूर्व चौकी इंचार्ज नखास विनय कुमार, दीवान प्रमोद कुमार व शाहमारूफ निवासी बाराकल्लाह पर केस दर्ज कर लिया गया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
केस दर्ज( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन विवाद में एक पार्टी के मददगार बनकर जबरन मकान में घुसकर सामान फेंकने व छेड़खानी के आरोप में पूर्व चौकी इंचार्ज नखास विनय कुमार, दीवान प्रमोद कुमार व शाहमारूफ निवासी बाराकल्लाह पर केस दर्ज कर लिया गया। कोर्ट के आदेश पर सभी पर कोतवाली थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। उसका कहना है कि उनके घर के बगल की जमीन का 1996 में पति ने वसीहत करा लिया था, लेकिन बाराकल्लाह ने फर्जी तरीके से लेखपाल को मिलाकर उस पर प्रधानमंत्री आवास के तहत अनुदान हासिल कर लिया। इसकी जानकारी होने पर आपत्ति दाखिल की गई जिससे अनुदान निरस्त हो गया। मामले में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन को प्रार्थनापत्र दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आरोप है कि बाद में चौकी इंचार्ज रहे विनय, दीवान प्रमोद और बाराकल्लाह के साथ जमीन पर आए और उसे बाराकल्लाह को बताने लगे। इसका विरोध करने पर सभी लोग घर में घुस गए और सामान फेंकने लगे। विरोध करने पर कपड़ा खींच दिए, जिससे कपड़ा फट गया। पुलिस में शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। घटना 15 फरवरी 2022 को हुई। इसकी शिकायत पुलिस के आला अफसरों को भी की गई थी। अब कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें