फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवती के खुदकुशी मामले में 13 पर केस दर्ज, दोस्त गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2024 06:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गोरखपुर गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में दोस्त के घर विवाहिता सुमन के खुदकुशी के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के मुख्य आरोपी डुमरी नंबर दो निवासी गोलू चौहान को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजवा दिया।
विज्ञापन


जंगल सखनी निवासिनी मंजू की बेटी सुमन अपने दोस्त गोलू चौहान के साथ दो माह से उसके घर पर रही थी। गोलू के घरवालों को उसका साथ रहना पसंद नहीं था। विवाद होने पर ग्रामीणों की मौजूदगी में गोलू चौहान ने लिखित सहमति पत्र देकर अपनी जिम्मेदारी पर सुमन को अपने घर पर रखा था।

मंजू देवी का आरोप है कि गोलू के घर वाले उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करते थे। घटना के एक दिन पहले भी युवती ने प्रधान से मिलकर अपनी आपबीती बताई थी। युवती की शादी लगभग चार साल पहले महराजगंज जिले में हुआ था।
विज्ञापन


वह पति को छोड़कर लगभग दो साल से मायके में रहती थी। मंजू की तहरीर पर पुलिस गोलू चौहान, रामकिशन चौहान, श्रीराम चौहान, मानती चौहान एवं उसकी दो बहनों के साथ ही सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें