फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: DDU हॉस्टल के सामने जाम लगाने पर 50 पर केस, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 16 Sep 2022 12:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

यूनिवर्सिटी चौकी प्रभारी अमित चौधरी ने कैंट थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि 11 सितंबर की रात 10.30 बजे मोहद्दीपुर की तरफ से आने वाले राहगीरों ने बताया कि संतकबीर छात्रावास गेट के सामने छात्रों ने जाम लगा दिया है। फोर्स के साथ पहुंचने पर जाम लगाए लोगों ने बैरियर और ब्रेकर की मांग की।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के बाहर बैरियर और ब्रेकर की मांग को लेकर जाम लगाने वाले 50 छात्रों पर केस दर्ज कर लिया गया। कैंट पुलिस ने चौकी प्रभारी की तहरीर पर 10 नामजद और 40 अज्ञात लोगों को सड़क जाम करने, एंबुलेंस को रास्ता न देकर जीवन संकट में डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी चौकी प्रभारी अमित चौधरी ने कैंट थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि 11 सितंबर की रात 10.30 बजे मोहद्दीपुर की तरफ से आने वाले राहगीरों ने बताया कि संतकबीर छात्रावास गेट के सामने छात्रों ने जाम लगा दिया है। फोर्स के साथ पहुंचने पर जाम लगाए लोगों ने बैरियर और ब्रेकर की मांग की। समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने और बवाल करने लगे। मौके पर सीओ कैंट व अन्य अफसरों ने भी समझाने की कोशिश की तो छात्र उग्र हो गए।

राहगीरों से भी बदसलूकी की गई। जाम लगाने वालों की इस हरकत से कई एंबुलेंस भी फंस गईं थीं, जिसमें गंभीर मरीज थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनदीप राय, रणविजय सिंह, योगेश प्रताप सिंह, नितेश मिश्रा, रोहित कुमार, विपुल पांडेय, विश्वेंद्र चतुर्वेदी, पीयूष मिश्रा, दिव्यांशु राय, रजत कुमार और 40 अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें