फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की जांच में खुली पोल: किशोर पर दर्ज कराने गए थी केस, निकली यौन शोषण की आरोपी- केस दर्ज

Wed, 16 Jul 2025 01:32 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

आरोप है कि 10 जून को युवती ने किशोर को घर बुलाया और अपनी मां की मौजूदगी में डरा कर रुपये मांगे। रुपये देने और शादी करने के लिए दबाव बनाते हुए बात नहीं मानने पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद युवती ने किशोर का शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिवारीपुर थाने में एक युवती के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने एक किशोर (17) का यौन शोषण किया है। साथ ही किशोर के साथ फोटो लेकर धनउगाही की भी कोशिश की। युवती किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस की जांच में किशोर ही पीड़ित निकला। इसके बाद किशोर के पिता ने युवती पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


किशोर के पिता ने तिवारीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मूलरूप से बांसगांव इलाके के रहने वाले हैं। उनका बेटा शहर के एक कॉलेज में 11वीं में पढ़ता है। इसी बीच माधोपुर की रहने वाली एक युवती से उसकी मुलाकात हो गई। आरोप है कि युवती ने किशोर को बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर उसके साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इसके बाद किशोर पर अपने आने के लिए दबाव बनाने लगी।

आरोप है कि 10 जून को युवती ने किशोर को घर बुलाया और अपनी मां की मौजूदगी में डरा कर रुपये मांगे। रुपये देने और शादी करने के लिए दबाव बनाते हुए बात नहीं मानने पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद युवती ने किशोर का शारीरिक शोषण किया। किसी तरह युवती के घर से निकलने के बाद घर लौटकर किशोर ने परिवार के लोगों को पूरी जानकारी दी। इधर, पुलिस की जांच में पता चला है कि युवती इसके पहले भी कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दे चुकी है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवकों से करती थी वसूली
चौरीचौरा इलाके की एक युवती ने इंस्टाग्राम के जरिये कई लड़कों से दोस्ती की थी। इसके बाद दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर रुपये वसूल लिए। रुपये न देने पर जेल भिजवाने की भी धमकी दी। वह उन युवकों को शिकार बनाती थी, जिनका कोई प्रेम-प्रसंग नहीं है। ऐसे युवकों से पहले इंस्टाग्राम पर ही चैटिंग करती थी।

बाद में फोन नंबर देकर बात करती और कुछ दिन बाद मिलने के बहाने साथ में फोटो खिंचवाती थी। इसके बाद उसी फोटो के जरिये दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर रुपये वसूली करती थी। एक युवक ने तो जेल जाने के डर से उससे मंदिर में शादी कर ली।

बाद में उसने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराकर तीन लाख रुपये की मांग की। युवक जेल भेज दिया गया। युवती इतनी शातिर है कि वह ऑनलाइन एप का इस्तेमाल ही नहीं करती थी। वह नकद रुपये लेती थी। फिलहाल उसने एक अन्य युवक से शादी कर ली है।

तिवारीपुर थाने में किशोर के पिता की तहरीर पर युवती के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें