आदेश की अनदेखी पर मुकदमा
बस्ती। नगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश की अनदेखी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एसआई सूर्यभान यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि मुजफ्फरनगर के तितावी थाने के बघरा निवासी सीदू कोर्ट ने कोर्ट में हाजिर होने के आदेश का उल्लंघन किया। उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर जांच महिला एसआई किरन भाष्कर को सौंपी गई है।