फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार के नाम पर जालसाजी: फर्जी तरीके से तैयार कर लिया बरावफात जुलूस की अनुमति का आदेश- केस दर्ज, गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 02:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

अहमद रजा उर्फ शादाब ने बीते 30 सितंबर को गोरखनाथ थाने पर प्रार्थना पत्र देकर 04 अक्तूबर को बरावफात का जुलूस निकालने की अनुमति मांगी थी। विजयदशमी और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए आवेदन की जांच एसआई अजय कुमार की ओर से की जा रही थी।
विज्ञापन
बरावफात जुलूस की अनुमति आदेश में कूटरचित बदलाव करने वाला आरोपी अहमद रजा उर्फ शादाब पुलिस की गिर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरावफात जुलूस निकालने के लिए अनुमति लेने के मामले में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोपी ने पूर्व में जारी अनुमति आदेश में फर्जी तरीके से परिवर्तन कर जुलूस निकालने की मंजूरी प्राप्त कर ली थी। मामले के पर्दाफाश के बाद गोरखनाथ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अहमद नगर चक्सा हुसैन नूरी मस्जिद निवासी अहमद रजा उर्फ शादाब के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अहमद रजा उर्फ शादाब ने बीते 30 सितंबर को गोरखनाथ थाने पर प्रार्थना पत्र देकर 04 अक्तूबर को बरावफात का जुलूस निकालने की अनुमति मांगी थी। विजयदशमी और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए आवेदन की जांच एसआई अजय कुमार की ओर से की जा रही थी।

जांच के दौरान सामने आया कि अहमद रजा ने पूर्व में अपर नगर मजिस्ट्रेट की ओर से बरावफात जुलूस के लिए जारी किए गए अनुमति आदेश में धोखाधड़ी करते हुए फर्जी तरीके से परिवर्तन कर दिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। और यह भी जांच की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें