फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षिका पर शादी का दबाव बनाने वाले युवक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज थाने में दर्ज कराया गया केस, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पीपीगंज (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट इंटर काॅलेज की शिक्षिका पर जबरन शादी का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से आरोपी युवक दबाव बना रहा था। उसकी हरकतों से तंग आकर शिक्षिका ने मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद शिक्षिका ने थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज में रहने वाली युवती जंगल कौड़िया चौकी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका है। उनका कहना है कि एक सप्ताह से युवक रास्ते में आते-जाते जबरिया रोक कर शादी के लिए दबाव बनाकर छेड़खानी भी करता था। मां ने दो दिन पूर्व उस युवक का पीछा किया, लेकिन युवक फरार हो गया था। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें