गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात में आए चार युवकों पर गांव की लड़कियों से छेड़खानी का आरोप है। यह भी आरोप है कि दूल्हे के पिता के विरोध करने पर मारपीट भी की गई थी। हालांकि इस मामले में घटना वाले दिन बराती पक्ष ने घरातियों पर मारपीट का केस दर्ज कराया था। अब घराती पक्ष ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव में 8 जून को चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाल बुजुर्ग से बरात आई थी। घराती पक्ष की कुछ लड़कियां दुल्हन के कमरे की तरफ जा रही थीं। आरोप है कि इसी बीच बरात में आए शाहरुख, शेरू, समीर और सलीम उनके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर नशे में धुत आरोपी, सहेलियों के साथ गालीगलौज करने लगे। इसकी जानकारी जब दुल्हन के पिता को हुई तो वह बरातियों को समझाने की कोशिश करने लगे। इससे आक्रोशित आरोपियों ने उनके ऊपर ईंट-पत्थर चला दिया।