सहजनवां। थाना क्षेत्र के बसिया निवासी जालसाज ने पत्नी के साथ मिलकर जमीन बैनामा कराने के नाम पर एक व्यक्ति का 10.70 लाख रुपये हड़प लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, लुचुई निवासी उमाशंकर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बसिया निवासी विपिन चंद्रा से परिचय था। उससे जमीन विक्रय के संबंध में बात हुई। तो उसने बताया की एक जमीन है जो उसके फूफा के नाम दर्ज है। जिसे वह बेचना चाह रहे हैं।
पीड़ित उसके झांसे में आ गया और जालसाज की पत्नी के खाते में 8.50 लाख रुपये व जालसाज के खाते में 1.08 लाख रुपये भेज दिया। इसके अलावा 1.12 लाख रुपये नकद दिया गया। जब जमीन बैनामा कराने का दबाव बनाया तो वह आनाकानी कर रहा था।
जांच के बाद पता चला की जालसाज ने उस जमीन को अपने पत्नी के नाम से बैनामा करा लिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जालसाज विपिन चंद्रा और पत्नी तनुश्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो