फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पैडलेगंज से नौकायन तक नो वेडिंग जोन से हटाए गए ठेले-खोमचे, जीडीए और पुलिस ने चलाया अभियाना

Fri, 08 Dec 2023 11:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जीडीए द्वारा पैडलेगंज से नौकायन तक करीब 2400 मीटर लंबी सड़क को नो वेंडिंग जोन बनाया जाना है। सड़क के दोनों तरफ किसी भी प्रकार का ठेला, फूड वैन आदि नहीं लगेगा। इसके लिए बुधवार से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
रामगढ़ ताल के किनारे ठेला लगाने वाले दुकानदारों को जीडीए के अधिकारियों के साथ हटवाते एसपी सिटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पैडलेगंज से नौकायन तक के मार्ग को नो वेडिंग जोन बनाने के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी अभियान चलाकर ठेले-खोमचे वालों को हटाया गया। कार्रवाई एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई और जीडीए के सचिव यूपी सिंह के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन


जीडीए द्वारा पैडलेगंज से नौकायन तक करीब 2400 मीटर लंबी सड़क को नो वेंडिंग जोन बनाया जाना है। सड़क के दोनों तरफ किसी भी प्रकार का ठेला, फूड वैन आदि नहीं लगेगा। इसके लिए बुधवार से अभियान चलाया जा रहा है। दूसरे दिन जीडीए और पुलिस पूरे दलबल के साथ पहुंची और सड़क के किनारे ठेले-खोमचे लगाने वालों को हटाते हुए दोबारा न लगाने की चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें:  हरियाणा में सैादा: मां बोली..बेची नहीं, शादी की थी, अब फंसाना चाहती है बेटी
विज्ञापन
विज्ञापन


नो वेडिंग जोन में लगीं दुकानों को दिग्विजयनाथ पार्क ताल बाजार के पास शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए 106 आवंटियों को दुकानें आवंटित की गई हैं। अभियान नौ दिसंबर तक चलेगा। कार्रवाई के दौरान जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता कुंज बिहारी, राज बहादुर, यशवंत सिंह, अवर अभियंता डीएन शुक्ला, मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें