फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विपरीत दिशा से आ रही कार की दूसरे वाहन से टक्कर, छह घायल

Fri, 02 Oct 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर टिकरिया गांव के पास बृहस्पतिवार को दो चार पहिया वाहनों की टक्कर हो गई। एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जबकि दूसरा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार छह लोग घायल हो गए। एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। एक कार में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। दूसरी कार में सवार दो लोगों में एक को मामूली चोट लगी, जबकि दूसरे को अधिक चोट होने पर सीएचसी पिपरौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक वाहन रास्ता भटकने के कारण गलत साइड से आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में दोनों की टक्कर हो गई और एक वाहन पलट गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिन्हें बाद में क्रेन की मदद से मौके से हटाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें