गोरखपुर जिले में बेलीपार क्षेत्र के बरईपार मोड़ पर मंगलवार की दोपहर में पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचाआई की एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। की टक्कर में कार सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे कौड़ीराम क्षेत्र के मड़ई निवासी शैलेश राय कार से बेटी का इलाज कराने गोरखपुर जा रहे थे। वह बेलीपार क्षेत्र के डंवरपार बाजार के पास बरईपार मोड़ पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही शराब लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इसे भी पढ़ें: अमरूतानी बनेगा अर्बन फॉरेस्ट: नशेड़ी नहीं अब सैर-सपाटे वाले आएंगे नजर, कच्ची शराब की धधकतीं भट्ठियां बीती बात
पिकअप की गति तेज होने के कारण कार कई मीटर पीछे जाकर फोरलेन से नीचे उतर गई। हादसे में कार सवार शैलेश राय के सर व कुहने, पत्नी शालेंद्र के सर पर, लड़के राघवेंद्र के पैर व बेटी पुष्पांजलि के मुंह में चोट आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।