फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन दिन में ठीक नहीं करा सकें पाइपलाइन को दुरुस्त

Fri, 29 Dec 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखनाथ इलाके में काम के दौरान हुआ गड्ढा।
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखनाथ इलाके के रसूलपुर चौराहे पर पाइप टूटने से कई घरों में पानी की दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गोरखनाथ के रसूलपुर चौराहे पर पानी की पाइपलाइन टूटने से पिछले तीन दिनों से कई घरों में पानी की आपूर्ति ठप है। विभाग की ओर से इसे ठीक कराने में रुचि नहीं लेने से लोग परेशान हैं। लोग मंदिर के पास लगे नल से काम चला रहे हैं।
जल निगम की तरफ से सीवर लाइन बिछाने के दौरान पानी की पाइप टूट गई थी। इलाके के अमरनाथ ने बताया कि रसूलपुर चौराहे के पास हनुमान मंदिर के पास सीवर लाइन के लिए खुदाई का काम चल रहा है। इसी काम के दौरान कमरे आलम एवं डॉक्टर एम आलम के घर के पास ही पाइपलाइन टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार तीन दिनों से केवल आश्वासन दे रहे हैं। पाइपलाइन को ठीक नहीं करने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, टूटी पाइप से पानी सड़क पर फैलने से कीचड़ हो गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जल निगम के परियोजना प्रबंधक रतनसेन सिंह ने बताया कि जल्द ही इसे ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें