फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीए में मनपसंद विषय पाकर खुश हुए अभ्यर्थी

Wed, 14 Aug 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए ऑनर्स की काउंसिलिंग मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें मनपसंद विषय पाने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी झलक रही थी।
बीए प्रवेश के दूसरे दिन की काउंसिलिंग दीक्षा भवन में संपन्न हुई। दूसरे दिन कुल 334 अभ्यर्थियों को बीए में प्रवेश मिला। अनारक्षित संवर्ग में क्षैतिज आरक्षण सहित 293 एवं ईडब्ल्यूएस में 41 प्रवेश हुए हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि 14 अगस्त को बीए प्रथम वर्ष में सुबह 10 से 12:30 बजे तक पूर्व के छूटे हुए एवं 86 अंक तक के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। दाेपहर एक से 3:30 बजे तक 84 अंक तक के प्रवेशार्थियों का प्रवेश होगा। पूर्वाह्न 10:30 से अनारक्षित संवर्ग के क्षैतिज आरक्षण (फ़्रीडम फाइटर, पीएच, वीएच, ईडीपी, केडब्ल्यूएस, केएम, डब्ल्यूडीपी) के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। दोपहर एक से 3:30 बजे तक ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। इसके बाद 16 अगस्त को प्रवेश कार्य शुरू होगा। उसकी कटऑफ लिस्ट 14 की शाम को जारी की जाएगी। इस दौरान अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. कीर्ति पांडेय आदि मौजूद रहे। छात्रों की सुविधा के लिए डीएसडब्ल्यू का हेल्प डेस्क लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले विद्यार्थी...
पहले चरण में ही मुझे अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान और मध्यकालीन इतिहास मिल गया। यहीं तीनों विषय मुझे लेने थे। काउंसिलिंग प्रक्रिया में कोई समस्या नहीं आई। विश्वविद्यालय में आने का पहला अनुभव बहुत अच्छा रहा।
शिखा सिंह

मुझे इतिहास, हिंदी और समाजशास्त्र लेना था, जो आराम से मिल गया। काउंसिलिंग में शिक्षकों ने काफी मदद की। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई।
अन्विता तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें