गोरखपुर महोत्सव के तहत आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में एक ही परिवार की मां और बेटा-बेटी ने 28 पदक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। रायफल शूटर कुंवर युवराज सिंह ने जहां विभिन्न स्पर्धाओं में 13 पदक हासिल किया है। वहीं, मां डॉ. अनीता सिंह ने आठ मेडल और बहन युक्तिशा सिंह ने सात मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। पिता और कोच डॉ. सुधाकर चौहान ने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता में पहली बार गोरखपुर में एक ही परिवार ने इतने पदक हासिल किया है। एडीजी दावा शेरपा ने पूरे परिवार को पदकों से सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन रजही कैंप स्थित आरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर पर हुआ।